ॐ जय जगदीश हरे
Episode 1 of 6 in आरती संग्रह.
Narrated with an AI voice.
- Reading time
- 2 min
- Listening time
- 5 min
- By
- DharmikStudio Originals
- Narration
- AI voice
Read along
आरंभ ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट क्षण में दूर करे ॐ जय जगदीश हरे
पद 1 जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का स्वामी दुःख बिनसे मन का सुख संपति घर आवे, सुख संपति घर आवे कष्ट मिटे तन का ॐ जय जगदीश हरे
पद 2 मात पिता तुम मेरे, शरण गहूँ किसकी स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी तुम बिन और न दूजा, तुम बिन और न दूजा आस करूँ मैं जिसकी ॐ जय जगदीश हरे
पद 3 तुम पूरण परमात्मा, तुम अंतर्यामी स्वामी तुम अंतर्यामी पारब्रह्म परमेश्वर, पारब्रह्म परमेश्वर तुम सबके स्वामी ॐ जय जगदीश हरे
पद 4 तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता स्वामी तुम पालनकर्ता मैं मूरख फलकामी, मैं सेवक तुम स्वामी कृपा करो भर्ता ॐ जय जगदीश हरे
पद 5 तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति स्वामी सबके प्राणपति किस विधि मिलूँ दयामय, किस विधि मिलूँ दयामय तुमको मैं कुमति ॐ जय जगदीश हरे
पद 6 दीनबंधु दुःखहर्ता, ठाकुर तुम मेरे स्वामी रक्षक तुम मेरे अपने हाथ उठाओ, अपने शरण लगाओ द्वार पड़ा तेरे ॐ जय जगदीश हरे
पद 7 विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा स्वामी पाप हरो देवा श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ संतन की सेवा ॐ जय जगदीश हरे
समापन ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट क्षण में दूर करे
AI music: ElevenLabs Eleven Music. पारंपरिक आरती (लोक-परंपरा), धुन मौलिक।