ॐ जय शिव ओंकारा

Episode 3 of 6 in आरती संग्रह.

Narrated with an AI voice.

Reading time
1 min
Listening time
5 min
By
DharmikStudio Originals
Narration
AI voice

Read along

आरंभ ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा

पद 1 एकानन चतुरानन, पंचानन राजे हंसासन गरुड़ासन, वृषवाहन साजे ॐ जय शिव ओंकारा

पद 2 दो भुज चार चतुर्भुज, दसभुज अति सोहे त्रिगुण रूप निरखते, त्रिभुवन जन मोहे ॐ जय शिव ओंकारा

पद 3 अक्षमाला वनमाला, मुंडमाला धारी त्रिपुरारी कंसारी, कर माला धारी ॐ जय शिव ओंकारा

पद 4 श्वेतांबर पीतांबर, बाघंबर अंगे सनकादिक गरुड़ादिक, भूतादिक संगे ॐ जय शिव ओंकारा

पद 5 कर के मध्य कमंडल, चक्र त्रिशूलधारी सुखकारी दुखहारी, जगपालन कारी ॐ जय शिव ओंकारा

पद 6 ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका प्रणवाक्षर मध्ये, ये तीनों एका ॐ जय शिव ओंकारा

पद 7 लक्ष्मी व सावित्री, पार्वती संगा पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा ॐ जय शिव ओंकारा

पद 8 पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा ॐ जय शिव ओंकारा

पद 9 जटा में गंग बहत है, गल मुंडन माला शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला ॐ जय शिव ओंकारा

पद 10 काशी में विराजे विश्वनाथ, नंदी ब्रह्मचारी नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी ॐ जय शिव ओंकारा

पद 11 त्रिगुणस्वामी जी की आरती, जो कोई नर गावे कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे ॐ जय शिव ओंकारा

समापन ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा

AI music: ElevenLabs Eleven Music. पारंपरिक आरती (लोक-परंपरा), धुन मौलिक।

Keep going