ॐ जय लक्ष्मी माता

Episode 5 of 6 in आरती संग्रह.

Narrated with an AI voice.

Reading time
1 min
Listening time
4 min
By
DharmikStudio Originals
Narration
AI voice

Read along

आरंभ ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता ॐ जय लक्ष्मी माता

पद 1 उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॐ जय लक्ष्मी माता

पद 2 दुर्गा रूप निरंजनि, सुख संपति दाता जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ॐ जय लक्ष्मी माता

पद 3 तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभदाता कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता ॐ जय लक्ष्मी माता

पद 4 जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता ॐ जय लक्ष्मी माता

पद 5 तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता खान पान का वैभव, सब तुमसे आता ॐ जय लक्ष्मी माता

पद 6 शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॐ जय लक्ष्मी माता

पद 7 महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता उर आनंद समाता, पाप उतर जाता ॐ जय लक्ष्मी माता

समापन ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता

AI music: ElevenLabs Eleven Music. पारंपरिक आरती (लोक-परंपरा), धुन मौलिक।

Keep going